एटा, अगस्त 6 -- प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद की भारतीय जनता पार्टी ने मंडलों में संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि राष्ट्र प्रेम और जन-जन को राष्ट्रीय स्वाभिमान से जोड़ना भारतीय जनता पार्टी का मूल ध्येय है। उन्होंने बताया कि 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक बूथ स्तर पर घर-घर तिरंगा वितरण और ध्वजारोहण के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। तिरंगा बाइक रैली एवं प्रभात फेरी: युवाओं और छात्रों की सहभागिता के साथ मंडलों, कस्बों में तिरंगा बाइक रैली, प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा। 14 अगस्त को ​विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा सभी मंडलों के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और सक्रिय कार्यकर्ता ...