आजमगढ़, मार्च 28 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। अजमतगढ़ नगर पंचायत के एक मैरिज हाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वर्ग दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम सात सत्रों में हुआ। शनिवार को दूसरे दिन के सत्र का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमें जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के इतिहास एवं विकास पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं, बल्कि एक विचार है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है। सबका साथ सबका विकास ही पार्टी को आगे बढ़ा रहा है। हमें यह विचार करने की आवश्यकता है कि हम पार्टी को कैसे आगे बढ़ाएं और राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करें। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्...