बागेश्वर, फरवरी 8 -- गरुड़। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की ब्लॉक इकाई की यहां आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया गया। बैठक में हर बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य का सपना तभी साकार होगा, जब राजधानी गैरसैंण बनेगी। सलाहकार समिति सदस्य भुवन कांडपाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से उत्तराखंड की जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.