पटना, अप्रैल 16 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देश के सभी स्कूलों को जल सरंक्षण को लेकर पत्र जारी किया है। बोर्ड ने कहा है कि हर बूंद कीमती है जिसके संरक्षण के लिए स्कूली बच्चों को जागरूक करना है। इसे लेकर 30 अप्रैल तक सभी स्कूलों में जल पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन' के तहत आयोजित किया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य बारिश के पानी को सहेजना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस पखवाड़े के पहले कार्य दिवस पर सभी स्कूलों में जल शपथ दिलाना अनिवार्य होगा, जिसमें हर विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी को पानी बचाने की शपथ दिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चास के बच्चों ने लिया शपथ बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वे जल संरक्षण को लेकर अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठकें करें और स्कूली पाठ्यक्रम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.