कटिहार, जुलाई 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के 16 मॉडल स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। अब इन स्कूलों में पढ़ने वाले 640 से अधिक विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन केवल वार्षिक या मासिक परीक्षा से नहीं, बल्कि हर सप्ताह होगा। शिक्षा विभाग ने सभी मॉडल स्कूलों में प्रत्येक बुधवार को विषयवार साप्ताहिक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों की सीखने की गति पर लगातार नजर रखना और जहां कमी मिले, वहां तुरंत सुधारात्मक कदम उठाना है。 यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूलों के चार लाख से अधिक बच्चों की हर सप्ताह होगी परीक्षासाप्ताहिक परीक्षा का परिणाम साप्ताहिक परीक्षा का परिणाम विद्यार्थियों के व्यक्तिगत अभिलेख में दर्ज किया जाएगा। इस पर अभिभावकों के हस्ताक्षर भी अनिवार्य ह...