हर बुधवार पालिका अध्यक्ष सुनेंगी समस्याएं
लखीमपुरखीरी, जून 30 -- नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद लखीमपुर ने नई जनसुनवाई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत एक जुलाई से प्रत्येक बुधवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नगर पालिका परिषद कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव स्वयं नागरिकों की शिकायतें सुनेंगी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगी। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सोशल मीडिया या मोबाइल नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के बजाय सीधे नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। यह भी पढ़ें- शिकायत निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-जग प्रवेश इससे शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा। जनसुनवाई के दौरान स्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.