नई दिल्ली, जून 25 -- कोई भी तीज-त्यौहार हो या घर में सभी का मीठा खाने का मन करे, खीर जरूर बनती है। इसका टेस्ट हर किसी को पसंद आता है, लेकिन जब बात हो भंडारे वाली खीर की, तो उसकी बात अलग ही होती है। वो खीर इतनी गाढ़ी, रबड़ीदार होती है कि मुंह में जाते ही घुल जाती है। दावतों में भी अक्सर हलवाई ऐसी ही मलाईदार खीर बनाते हैं। घर पर भले ही सेम तरीके से दूध में चावल और ड्राई फ्रूट्स डालकर खीर बना लें, लेकिन वो स्वाद नहीं आ पाता। कभी सोचा है क्यों? ऐसा नहीं है हलवाई कुछ अलग करते हैं, बस छोटी-छोटी टिप्स हैं और दूध चावल का सही अनुपात, जिन्हें फॉलो कर के आप भी वैसी ही भंडारे वाली खीर घर पर बना सकते हैं। आइये जानते हैं टिप्स-भंडारे जैसी खीर के लिए क्या है सही माप? घर पर गाढ़ी रबड़ीदार खीर बनाने के चक्कर में लोग अक्सर ज्यादा चावल डाल देते हैं। इससे खी...