नई दिल्ली, जुलाई 3 -- क्या आपने कभी सोचा है कि महंगे शैंपू और हेयर मास्क लगाने के बाद भी बाल वैसे नहीं दिखते, जैसे आप चाहते हैं? इसकी एक बड़ी वजह सिर्फ इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि बाल धोने का तरीका भी हो सकता है। इटली में बालों की देखभाल को सिर्फ एक रोजमर्रा का काम नहीं, बल्कि सेल्फ-केयर का हिस्सा माना जाता है। वहां बचपन से ही सही तरीके से बाल धोना सिखाया जाता है। हेयर एक्सपर्ट वेलेंटीना वेत्रुग्नो के अनुसार, खूबसूरत और मजबूत बालों की शुरुआत सिर की स्वस्थ त्वचा से होती है। आइए जानते हैं वह आसान तरीका, जिसे अपनाकर आप भी अपने बालों की देखभाल पहले से बेहतर कर सकते हैं।इटालियन तरीका क्या कहता है? हेयर एक्सपर्ट का मानना है कि सिर्फ जल्दी-जल्दी शैंपू लगाकर धो लेना काफी नहीं है। अगर सिर की त्वचा अच्छी तरह साफ होगी, तभी बाल भी स...