नई दिल्ली, अगस्त 12 -- पान के पत्तों का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में पान की तस्वीर आती है। लेकिन क्या आपने कभी इन्हीं पत्तों से पकौड़े बनाकर खाए हैं? सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन पान के पत्तों से बने पकौड़े स्वाद में काफी अलग और मजेदार होते हैं। इन्हें बनाने के लिए पान के पत्तों को खास तरह से मोड़कर बेसन के मसालेदार घोल में लपेटा जाता है और फिर गरम तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है। अगर आपको हर बार प्याज, आलू या पालक के पकौड़े बनाना पसंद नहीं है, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।पान के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री 10 पान के पत्ते 1 कप बेसन 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा एक चुटकी हींग एक चुटकी खाने वाला सोडा स्वादानुसार नमक 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच जीरा 1 छोटा चम्मच काली मिर्च तलने के ल...