सीवान, जुलाई 25 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। हर बच्चे की रगों में सुरक्षा दौड़े और टीकाकरण से एक भी बच्चा वंचित न रहे। इसी संकल्प के साथ शहर के एक निजी होटल में नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण को लेकर प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन क्षेत्रीय अपर स्वास्थ्य निदेशक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पीसीआई के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में जीएवीआई कार्यक्रम, जीरो-डोज बच्चों की पहचान, टीकाकरण से वंचित बच्चों तक पहुंचने की रणनीति तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

छूटे बच्चों तक पहुँचने के उपाय हर घर दस्तक अभियान से छूटे बच्चों तक पहुंचेगी टीम कार्यशाला में अधिकारियों ने कहा कि कई बच्चे पेंटावैलेंट सहित अन्य नियमित टीकों से विभिन्न कारणों से वंचित रह जाते हैं। ऐसे परिवारों की पहचान कर स्व...