हर बच्चे को बनाएं निपुण: डीएम
गाजीपुर, जुलाई 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। निपुण भारत मिशन के तहत गुरुवार को वबेड़ी में समग्र शिक्षा के तत्वावधान में निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में गाजीपुर और बलिया जनपद के शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रारंभ में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए निपुण भारत मिशन के तहत संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- उन्मुखीकरण कार्यशाला में शिक्षकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.