हर बच्चे को कृमि से सुरक्षा, स्वस्थ बचपन हमारी जिम्मेदारी
कानपुर, अगस्त 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जनपद में 10 अगस्त 2026 को व्यापक स्तर पर कृमि नियंत्रण अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों, किशोरों एवं किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। यह दवा विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विद्यालय से बाहर रहने वाले बच्चों को निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, पोषण स्तर तथा पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी पात्र बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा निर्धारित मानकों के अनुसार खिलाना अत्यंत आवश्यक है। अभियान के दौरान आयु के अनुसार दवा की खुराक निर्धारित की गई है। 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली दो चम्मचों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.