आजमगढ़, सितम्बर 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक और स्पेशल अध्यापक हर बच्चों की दिव्यांगता की पहचान करेंगे। इसके लिए शासन की तरफ से 'प्रशस्त ऐप' पोर्टल बनाया गया है। इस ऐप से शिक्षक बच्चों की दिव्यांगता के संभावित लक्षणों की पहचान कर सकेंगे। इसके लिए शिक्षकों को अपने एंड्रायड फोन में ऐप अपलोड कर उनकी पहचान कराने के लिए बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देश जारी किया है। जिले में कुल 2706 परिषदीय स्कूल संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में करीब ढाई लाख बच्चे नामांकित है। इन स्कूलों में तैनात शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अपने स्मार्ट फोन में 'प्रशस्त ऐप'डाउनलोड करेंगे। इसके बाद ऐप पर उपलब्ध वीडियो ट्यूटोरियल से प्रशिक्षण पूरा करना होगा। समग्र शिक्षा की ओर से एनसीईआरटी के सहयोग से विकसित इस ऐप के जरिए शिक्षक बच्चों में दिव्यांगता के सं...