वाराणसी, जुलाई 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने सभी शिक्षकों से कहा कि कक्षा के हर बच्चे की समझ को ध्यान में रखते हुए उसकी क्षमता के अनुसार पढ़ाई कराएं। सेवापुरी ब्लॉक की कपसेठी न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में मासिक शिक्षक संकुल बैठक में बीएसए ने संकुल के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभाग द्वारा निर्धारित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा एवं चर्चा की गई। बीएसए ने निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन), शिक्षण-अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग, सतत मूल्यांकन तथा विद्यालयों की शैक्षणिक प्रगति पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- बुनियादी शिक्षा में बच्चों को दक्ष बनाने को च...