सिद्धार्थ, मार्च 31 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। हर बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित किया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्कूल चलो अभियान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अभियान में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और इसे हर हाल में सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के प्रत्येक बच्चे की पहचान कर उसका नामांकन कराया जाए, विशेषकर ऐसे बच्चे जो आर्थिक, सामाजिक या अन्य कारणों से विद्यालय से दूर हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक व द्वितीय चरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.