हर बच्चे का अधिकार है शिक्षा, बाल श्रम पर सख्त कार्रवाई
औरैया, जुलाई 2 -- स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का जिलाधिकारी ने बाल श्रम से मुक्त कराए गए एक बच्चे को स्कूल ड्रेस, जूता-मोजा, बैग और स्टेशनरी वितरित कर अभियान की शुरुआत की। कुछ दिन पहले ही बच्चे को बाल श्रम से मुक्त कराकर उसका नामांकन विकासखंड भाग्यनगर के प्राथमिक विद्यालय गपकापुर में कराया गया था। इस मौके पर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और बाल श्रम सामाजिक अभिशाप है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा होटल, ढाबे, दुकान या ईंट-भट्ठों पर काम करने के बजाय विद्यालय में पढ़ाई करे। उन्होंने बच्चे और उसके अभिभावकों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलेभर में सघन अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.