हर बंदी को मिला 5100 रुपये का मानदेय और प्रमाण पत्र
लखनऊ, मई 30 -- केन्द्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय की समर्थ योजना के तहत जिला जेल के 45 बन्दियों को एक माह का प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को जेल में आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम भगत सिंह और वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने प्रशिक्षण ले चुके बंदियों को प्रमाण पत्र दिया। 30 दिवसीय प्रशिक्षण पाने वाले प्रत्येक बंदी को 5100-5100 रुपये का मानदेय दिया गया। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, राजेश कुमार, सुनील दत्ता मिश्र, अभय कुमार शुक्ल समेत डिप्टी जेलर व बन्दीरक्षक मौजूद रहे। महिला बंदियों को विधिक जानकारी दीनारी बन्दी निकेतन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लाइक एण्ड लिबर्टी फाउंडेशन, दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में महिला बंदियों के लिए एक दिवसीय विधिक जागरूकता ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.