हर फ्लोर पर मौजूद हो पांच-पांच व्हीलचेयर : डीएम
गोंडा, मई 30 -- गोण्डा, संवाददाता। डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ब्लाक में प्रत्येक फ्लोर पर कम से कम पांच-पांच व्हीलचेयर उपलब्ध रहना चाहिए , जिससे बुजुर्ग, दिव्यांग एवं गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही पर्चे से लेकर दवा वितरण का काम कंप्यूटरीकृत करने की सख्त हिदायत की। डॉक्टरों, नर्सों, कम्पाउंडरों एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती पर्याप्त संख्या में रखी जाए ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित चिकित्सा सेवाएं प्राप्त हो सकें। डीएम ने शनिवार को स्वशासी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। लगभग 70 मिनट तक उन्होंने कालेज के अस्पताल ब्लाक के हर फ्लोर की व्यवस्था परखी। अस्पताल ब्लाक में बने कांफ्रेंस हाल का उपयोग न होने पर नाराजगी जताई और उसमें आशा बहुओं का प्रशिक्षण कराने का निर्देश दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.