सीतामढ़ी, जून 9 -- हर प्रखंड में खुलेगा डिग्री कॉलेज, नौ विद्यालयों का चयन सीतामढ़ी। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ' सात निश्चय-3' के तहत ' उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य' कार्यक्रम को गति देते हुए जिले के प्रत्येक प्रखंड में उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। फिलहाल नौ प्रखंडों में अस्थायी डिग्री कॉलेजों के संचालन के लिए विभिन्न विद्यालयों का चयन किया गया है।

अस्थायी डिग्री कॉलेजों के लिए इन विद्यालयों का चयन: अस्थायी डिग्री कॉलेजों के लिए जिन विद्यालयों को चयनित किया गया है, इनमें बाजपट्टी प्रखंड का आदर्श मध्य विद्यालय, मधुवन, बोखड़ा का मध्य विद्यालय, चकौती, नानपुर का राजकीय बुनियादी विद्यालय, जानीपुर, परसौनी का जनता उच्च विद्यालय, परसौनी चौक परिसर स्थित अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास, रुन्नीसैदपुर का मध्...