लखीसराय, मई 14 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार ने राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक एक उच्च माध्यमिक विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी लाते हुए डीएम को निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र द्वारा जारी पत्र में कहा है कि सात निश्चय-3 2025-30 के तहत उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य कार्यक्रम के अंतर्गत यह पहल शुरू की गई है। लखीसराय जिले में भी प्रत्येक प्रखंड से एक विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में चिन्हित किया गया है। सरकार द्वारा चयनित विद्यालयों के लिए कई महत्वपूर्ण मानक तय किए गए हैं। ऐसे विद्यालयों को प्राथमिकता दी गई है जो छात्रों के लिए सुरक्षित एवं सुलभ हों प्रखंड मुख्यालय अथवा उसके निकट स्थित हों तथा जहां भविष्य में भवन, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और खेल मैदान के विस्तार के लिए पर्या...