जमशेदपुर, जनवरी 7 -- जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से संबंधित समीक्षा बैठक डीडीसी नागेंद्र पासवान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सोमवार को हुई। बैठक में ओडीएफ प्लस गांव, 5 स्टार मॉडल गांव, गोबर गैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, कचड़ा उठाव वाहन, हर घर नल जल योजना तथा विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं में कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। एचसीएल एवं यूसीआईएल के कंपनी क्षेत्र में जलापूर्ति योजना का विवरण प्राप्त कर चालू हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया गया। जिन लाभुकों ने शौचालय का निर्माण पूर्ण कर लिया है, उन्हें राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा में हर प्रखंड को अगले एक माह 200-200 शौचालय निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया। 205 गांवों को अगले एक माह में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.