पूर्णिया, जून 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बढ़ते प्रदूषण, सिकुड़ते हरित क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों के बीच विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वीरांगना क्लब द्वारा समाज को पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया। क्लब के बैनर तले आयोजित पौधा वितरण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिला मुख्यालय स्थित चित्रवाणी सिनेमा हॉल के निकट सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व वीरांगना क्लब की अध्यक्ष सुष्मिता राय ने किया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने लोगों के बीच सैकड़ों पौधों का वितरण किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक पौधा लगाना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन को बचाने का संकल्प है। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय ...