हर पेड़ मां की ममता का प्रतीक: आरती पटेल
बाराबंकी, जून 29 -- बाराबंकी। जिला कारागार में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जेल अधीक्षक कुंदन कुमार के निर्देशन में निमदस संस्था द्वारा जेल परिसर में पौधारोपण किया गया। उन्होंने ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधों का अहम योगदान होता है। प्रकृति और मां दोनों का ही हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। वहीं जेलर डॉ. आरती पटेल ने कहा हर पेड़ माँ की ममता का प्रतीक है। जिस तरह माँ हमें जीवन देती है, उसी प्रकार वृक्ष हमें शुद्ध वायु, छाया और जीवन का आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों एवं बंदियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। जिससे पर्यावरण संरक्षण में जेल विभाग की सशक्त भूमिका स्थापित हो सके। संस्था के प्रबंध-निदेशक एसके वर्मा ने कहा यदि हम आज पेड़ लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.