मैनपुरी, फरवरी 28 -- प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिट हॉस्टल में आयोजित जन-सुनवाई के दौरान आम जन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को बिना किसी देरी के मिलना चाहिए। सुनवाई के दौरान ग्राम नगला कूड़ की विधवा महिला कल्पना ने अंत्योदय राशन कार्ड न बनने की शिकायत की, जिस पर मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल पात्रता जांच कर कार्ड जारी करने का आदेश दिया। उद्दैतपुर अभई के देवेंद्र कुमार और दुर्गा देवी की वृद्धावस्था पेंशन रुकने की शिकायत पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद का कोई भी वृद्ध, निराश्रित महिला या दिव्यांग पेंशन योजना से वंचित न रहे। पर्यटन मंत्री ने क...