रांची, जुलाई 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) झारखंड की ओर से शुक्रवार को पेंशन फंड विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के सहयोग से बरियातू स्थित एक निजी होटल में एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्देश्य असंगठित एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से जोड़कर दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना था। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, नाबार्ड, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) तथा अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। एसएलबीसी झारखंड के उप महाप्रबंधक एवं संयोजक संतोष कुमार सिन्हा ने कहा कि वित्तीय समावेशन तभी सफल होगा, जब हर पात्र नागरिक को सामाजिक सुरक्षा और पेंशन का लाभ मिले। उन्होंने सभी संस्थाओं से एनपीएस संचय को गांव-गांव तक पहुं...