हर पात्र तक पहुंचे योजना का लाभ, चौसाना में लगा जनजागरूकता शिविर
शामली, जून 6 -- चौसाना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चौसाना स्थित पंचायत सचिवालय में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत सचिव ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। चौसाना मे आयोजित शिविर के दौरान शौचालय विहीन परिवारों को चिन्हित कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण योजना की जानकारी दी गई। इसके अलावा ग्रामीणों को आवास, पेंशन, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, राशन, श्रमिक कल्याण तथा अन्य सरकारी योजनाओं की पात्रता, ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.