बाराबंकी, जनवरी 23 -- बाराबंकी। राज्य मंत्री (कारागार) व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने गुरुवार को लोकसभागार में अधिकारियों साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक जरूर पहुंचे ऐसी व्यवस्था कराए। कानून व्यवस्था में कोई चूक न हो इसका विशेष ख्याल पुलिस के आला अफसर रखें। बैठक में मंत्री ने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी सीएमओ से मांगी। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने विभाग का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने चिकित्सकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.