हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा, सड़क बनी 'मक्का खलिहान'
पूर्णिया, मई 25 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच-65 इन दिनों सड़क कम और 'मक्का खलिहान' ज्यादा नजर आ रही है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि किसान सड़क पर ही मक्का सुखाने, पलटने और तैयार करने का पूरा काम कर रहे हैं। नतीजा यह है कि कई जगहों पर आधे से अधिक सड़क मक्का से ढकी रहने के कारण स्टेट हाईवे वन-वे में तब्दील हो गया है। इससे जहां वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं हर समय बड़े सड़क हादसे का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मक्का फैलाने के बाद लोग सड़क पर लकड़ी के बड़े-बड़े टुकड़े और अवरोधक रख देते हैं, ताकि वाहन उस हिस्से से न गुजरें। रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है। मक्का को इकट्ठा कर काले तिरपाल से ढक दिया जाता है, जो अंधेरे में दूर से दिखाई नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.