रांची, अप्रैल 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने जेएसएससी परीक्षा को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा राज्यपाल से की गई मुलाकात को भाजपा का राजनीतिक ढोंग करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से हर परीक्षा को बाधित कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया जाता है। जब भी कोई परीक्षा जेपीएससी या जेएसएससी की ओर से आयोजित की जाती है तो इसे विवादास्पद बनाने की कोशिश की जाती है। इस मामले में आयोग की ओर से पहले ही साफ किया जा चुका है कि प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- उत्पाद सिपाही परीक्षा मामले की सीबीआई जांच की उठाई मांग वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 166 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा पूरी तरह से हताशा में है। जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.