नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- शादीशुदा जिंदगी को परफेक्ट बनाने के लिए हस्बैंड-वाइफ दोनों को एफर्ट्स करने पड़ते हैं और जिम्मेदारी भी लेनी पड़ती है। अगर सिर्फ एक पार्टनर सबकुछ देख रहा है और दूसरा कुछ नहीं कर रहा, तो एक समय के बाद शादी वाली गाड़ी पटरी से उतर जाती है। औरतें घर और बच्चों की जिम्मेदारी में उलझ जाती हैं और वह अपने पति से बस सपोर्ट चाहती हैं। थोड़ा सा सपोर्ट और प्यार ना सिर्फ आपके रिश्ते को बल्कि परिवार को खुशहाल बना सकता है। सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी में खूब नाम कमाया और साथ में अपने परिवार भी बखूबी ख्याल रखा। शाहरुख-गौरी के बीत बेशुमार प्यार है और दोनों की बॉन्डिंग आज भी परफेक्ट दिखती है। शाहरुख ने अपने स्टारडम के साथ गौरी और बच्चों के करियर में भी सपोर्ट किया। SRK की कुछ ऐसी आदतें हैं, जो हर पत्नी अपने पति में चाहती है। अग...