नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और तकरार का खूबसूरत मिश्रण होता है। छोटे-मोटे मतभेद हर रिश्ते में आते हैं, लेकिन जब ये तकरार बार-बार होने लगे, तो धीरे-धीरे रिश्ते की मजबूती पर असर पड़ने लगता है। आज के समय में जब ज्यादातर हस्बैंड-वाइफ दोनों ही वर्किंग होते हैं, तो समय की कमी और जिम्मेदारियों का बोझ रिश्तों में दूरी ला सकता है। ऐसे में कई बार पार्टनर को महसूस होने लगता है कि अब रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा, न ही पहले जैसा रोमांस बचा है। लेकिन अच्छी बात ये है कि थोड़ी समझदारी और सही अप्रोच से इस स्थिति को बदला जा सकता है। अगर आपके रिश्ते में भी प्यार कम और तकरार ज्यादा हो गई है, तो आपको 5-5-5 रूल जरूर अपनाना चाहिए। यह एक आसान लेकिन बेहद असरदार तरीका है, जो पति-पत्नी के बीच फिर से कनेक्शन, समझ और रोमांस को मजबूत बनाने में मदद क...