अररिया, अप्रैल 13 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज के अलग-अलग पंचायतों में लगे सोलर लाइट लगने के कुछ समय बाद ही खराब होने लगे है। लगातार खराब हो रहे सोलर लाइट शो पीस बनकर रह गया है। रानीगंज के अलग अलग पंचायतों के एक एक वार्डो में आठ से दस सोलर लाइट लगवाए गए है। रानीगंज के नन्दनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन भगत ने बताया कि सरकार के द्वारा हरेक वार्ड में दस सोलर लाइट लगवाए गए है। एक सोलर लाइट की कीमत करीब 35 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि आधे से अधिक सोलर लाइट खराब है। कई बार शिकायत किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- हर पंचायत में लगी हैं सोलर लाइट, शाम में नहीं जल रहे लाइट वहीं मझुवा पूरब पंचायत के मुखिया विनोद कुमार मेहता ने बताया कि आधे से अधिक लाइट खराब है। पंचायत में एक जगह पर लगे सोलर लाइट रात के की बजाय...