औरंगाबाद, नवम्बर 9 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नवीनगर के अनुग्रह नारायण स्टेडियम में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। वे एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी चेतन आनंद के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील कर रहे थे। कहा कि हमारी सरकार से पहले वाली सरकारें गड़बड़ थीं। उस समय न विकास हुआ, न कानून का राज था। लोग शाम के बाद घरों से निकलने से डरते थे। समाज में सांप्रदायिक तनाव बना रहता था। उन्होंने कहा कि 2006 में हमने कब्रिस्तान और मंदिर की घेराबंदी करा भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि राज्य में सार्वजनिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में बड़ा सुधार हुआ है। पूर्व में तीन लाख शिक्षकों की बहाली हुई है। इसके अलावा 2 लाख 58 हजार नए बीपीएससी शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। पहले से कार्यरत शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.