हर पंचायत में खुलेगा विधिक सेवा केंद्र, गांव में ही मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता
सुपौल, अगस्त 2 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को न्याय और नि:शुल्क कानूनी सहायता उनके गांव के नजदीक ही उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) ने बड़ी पहल शुरू की है। इसके तहत जिले की सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से विधिक सेवा केंद्र (लीगल सर्विस सेंटर) स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य पात्र लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्हें न्यायिक प्रक्रिया, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए डालसा ने चलाया विधिक जागरूकता अभियानयोजना के क्रियान्वयन योजना के क्रियान्वयन को लेकर जल्द ही जिला विधिक सेवा प्राधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.