हर पंचायत को देना होगा पांच साल का प्रोफाइल
प्रयागराज, अगस्त 9 -- प्रयागराज। जिले की सभी 1540 ग्राम पंचायतों को अब अपना पांच वर्ष का प्रोफाइल तैयार करना होगा। शासन के निर्देश पर पंचायतवार जरूरतों और विकास की स्थिति का विस्तृत ब्योरा जुटाया जाएगा। इसमें यह जानकारी शामिल होगी कि पिछले पांच वर्षों में ग्राम पंचायत में किन क्षेत्रों में सबसे अधिक जरूरत महसूस हुई और किन वर्गों को प्राथमिकता के आधार पर सुविधाओं की आवश्यकता रही। जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि पंचायतों से संबंधित विवरण निर्धारित पोर्टल पर अपडेट किए जाएंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतवार जानकारी जुटाई जाएगी। प्रोफाइल में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, रोजगार समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी जरूरतों का ब्योरा शामिल किया जाएगा। पंचायतों में रहने वाले विभिन्न वर्गों की जरूरतों का भी आकलन किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.