चित्रकूट, मई 25 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक की लागत के विकास व निर्माण कार्यों की अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। कहा कि प्रत्येक निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्थाएं एक नोडल अधिकारी नामित कराएं। प्रगति प्रस्तुतीकरण में नोडल अधिकारी का नाम अनिवार्य रूप से अंकित हो। संबंधित नोडल अधिकारी हर महीने निर्माण स्थल का भौतिक निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।उन्होंने कहा कि सभी कार्यस्थलों में अनिवार्य रूप से निरीक्षण पुस्तिका रखी जाए। भवनों में टाइलिंग के दौरान एक ही रंग की जगह स्कर्टिंग व बॉर्डर के लिए अलग-अलग रंगों का प्रयोग किया जाए। वॉशरुम में मैट टायल्स का उपयोग होना चाहिए। सफेद टायल्स कतई न लगवाएं। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए जनपद से बाहर न भेजा जाए। जिले में ह...