शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- शाहजहांपुर। जिले के सभी नगर निकायों में एक-एक मॉडल वार्ड विकसित किया जाएगा। यहां घर-घर से गीला, सूखा, सैनिटरी और घरेलू हानिकारक कचरा अलग-अलग एकत्र कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जाएगा। यह निर्देश डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली-2026 की समीक्षा बैठक में दिए। डीएम ने कहा कि नगर निकाय डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की प्रभावी व्यवस्था करें और जनप्रतिनिधि लोगों को कचरा पृथक्करण के लिए जागरूक करें। गीले कचरे से खाद तैयार की जाए, जबकि सूखे कचरे को अधिकृत एजेंसियों को बेचकर निकायों की आय बढ़ाई जाए। होटल, रेस्टोरेंट, बारातघर और औद्योगिक इकाइयों जैसे बड़े कचरा उत्पादकों को अपने स्तर पर निस्तारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक सड़क पर सफाई ...