हर नामांकित बच्चे को मिले मिड-डे मील: डीडीसी
लोहरदगा, अगस्त 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। नामांकन के अनुरूप सभी छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। नामांकन और मिड-डे मिल का लाभ लेने वाले बच्चों की संख्या में अंतर मिलने पर संबंधित विद्यालयों से इसका कारण पूछा जाएगा। यह निर्देश उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में चल रही शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की भी जानकारी ली गई। उप विकास आयुक्त ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बच्चों की नियमित उपस्थिति और सरकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.