हल्द्वानी, जुलाई 18 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 14 से 18 जुलाई तक चले पांच दिवसीय हरेला महोत्सव का समापन हो गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, डीएम ललित मोहन रयाल, कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने परिसर में नवनिर्मित पौधालय का लोकार्पण किया। विवि की त्रैमासिक पत्रिका 'उड़ान' के नवीन अंक का विमोचन भी किया गया। विधायक ने लोगों से एक पौधा लगाने की अपील की। यहां प्रो. पीडी पंत, कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- माया देवी विश्व विद्यालय में पौधे रोपे गए यह भी पढ़ें- उत्तरांचल संगम और पंतनगर विश्वविद्यालय ने लिया हरित संकल्प यह भी पढ़ें- माया देवी विश्व विद्यालय में पौधे रोपे गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...