देवरिया, फरवरी 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। निराश्रित कुत्तों के लिए जिले के सभी नगर निकायों में अब डॉग शेल्टर हाउस बनेगा। शासन के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने सभी ईओ को भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया है। डॉग शेल्टर हाउस के लिए सवा कट्ठा भूमि चिन्हित की जाएगी। इसकी प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है। शहर से लेकर गांव तक आवारा कुत्तों का आतंक हैं। आए दिन कुत्ते लोगों को निशाना बना रहे हैं। कई लोगों की जान तक चली जा रही है। इसको लेकर न्यायालय व सरकार भी सख्त हो गई हैं। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव उदयभानु त्रिपाठी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है और नगर निकायों में निराश्रित कुत्तों के लिए डॉग शेल्टर हाउस बनाने के निर्देश दिया है। इसके लिए भूमि चिन्हित की जानी है। लगभग सवा कट्ठा भूमि में एक सेल्टर होम बनेगा। सेल्टर होम बनने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.