रांची, मार्च 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोकल फॉल्ट के कारण राजधानी में शनिवार में बिजली आपूर्ति चरमरायी रही। शहर के अलग-अलग इलाकों में हर एक से तीन घंटे (औसतन दो घंटे) के अंतराल पर बिजली की आंखमिचौनी का सिलसिला चलता रहा। इससे शहरवासी सुबह से लेकर रात तक परेशान रहे। कोकर, डोरंडा, हिनू, लालपुर, चुटिया, धुर्वा समेत कई और इलाकों सुबह से लेकर रात आठ बजे के बाद तक बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। पिस्का मोड़ विकास नगर में एक घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। मोरहाबादी क्षेत्र में टैगोर हिल रोड में ओल्ड मार्केट एरिया, नयाटोली सिमलिया में शुक्रवार को रात 10 से शनिवार सुबह आठ बजे तक बिजली नहीं रही। इसके अलावा आरडीएसएस योजना में एलटी लाइन रूपांतरण को लेकर भी 11 केवी के कई फीडरों से दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति संबंधित इलाके में कटी रह...