गढ़वा, फरवरी 10 -- कांडी, प्रतिनिधि। सदियों से चली आ रही मान्यता है कि सतबहिनी भगवती के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मनौती अवश्य पूरी होती है। यही कारण है कि वर्ष भर श्रद्धालुओं का यहां आगमन बना रहता है। मनौती मांगने और उसके पूर्ण होने पर छोटे-बड़े अनुष्ठान, जप-तप एवं धार्मिक कर्मकांड कराने की परंपरा यहां प्राचीन काल से चली आ रही है। इधर मानस महायज्ञ के आयोजन से यज्ञ भगवान की कृपा भी इस आस्था से जुड़ गई है। उससे श्रद्धालुओं का विश्वास और अधिक दृढ़ हुआ है। प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु सतबहिनी झरना तीर्थ में आयोजित मानस महायज्ञ में भाग लेकर अपनी मनोकामनाएं यज्ञ भगवान और सतबहिनी भगवती के चरणों में अर्पित करते हैं। मान्यता के अनुसार यहां श्रद्धा और विश्वास के साथ मांगी गई मनौती कभी निष्फल नहीं जाती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.