हर दिन हुई सर्जरी का देना होगा ब्योरा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच सहित सभी मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पतालों में हर दिन कितनी सर्जरी हुई इसका ब्योरा राज्य स्वास्थ्य विभाग को देना होगा। इसका निर्देश राज्य स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव ने बुधवार को अस्पताल अधीक्षकों को दिया।विशेष सचिव ने अपने निर्देश में कहा है कि अस्पताल के किस डॉक्टर ने कितनी सर्जरी की उसकी पूरी रिपोर्ट हर दिन भेजी जाए। इसके अलावा अस्पताल में कितनी मेजर और माइनर सर्जरी हुई इसकी भी रिपोर्ट हर दिन अस्पतालों को देनी होगी। स्वास्थ्य विभाग हर अस्पताल में होने वाली सर्जरी पर पूरी निगरानी रखने जा रहा है। कम सर्जरी करने वाले डॉक्टरों पर विभाग से कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बीमारियों की रिपोर्टिंग बढ़ाने का निर्देश यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेजों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.