मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मादक पदार्थ जब्ती के 24 वर्ष पुराने सहित तीन मामले की विशेष कोर्ट में हर दिन सुनवाई कराई जा रही है। इनमें एक मामला 19 और दूसरा चार वर्ष पुराना है। विशेष लोक अभियोजक (एनडीपीएस एक्ट) मुकेश प्रसाद सिंह ने बताया कि रेल थाना में 2002 व 2022 में तथा मीनापुर में 2007 में ये मामले दर्ज कराये गये थे। इन मामलों में अधिकांश गवाह पुलिस अधिकारी व जवान हैं। कई पुलिस अधिकारी व जवान गवाही देने विशेष कोर्ट में नहीं आ रहे हैं। इससे इन मामलों के ट्रायल में देरी हो रही है। विशेष कोर्ट (एनडीपीएस एक्ट) संख्या-एक ने इन गवाहों को पेश करने का अंतिम मौका दिया है। इसको लेकर विशेष लोक अभियोजक ने एसएसपी को अर्जेंट पत्र लिखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.