प्रयागराज, नवम्बर 24 -- प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के गणना प्रपत्र जमा होने की धीमी रफ्तार पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी बीएलओ को हर दिन को विशेष अभियान की तरह से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक साढ़े सात लाख से अधिक प्रपत्र डिजिटलाइज हो चुके हैं। लेकिन अभी बहुत प्रपत्रों को ऑनलाइन होना है। ऐसे में बीएलओ अपनी जिम्मेदारी को समझें और तेजी के साथ प्रपत्रों को ऑनलाइन करने का काम करें। जिससे निर्धारित तिथि पर सभी काम पूरे हो जाएं। डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा को निर्देश दिया है कि वह प्रतिदिन डिजिटलाइज होने वाले प्रपत्रों की मॉनिटरिंग खुद करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.