हर दिन मौसम का बदलता मिजाज सेहत पर पड़ने लगा है भारी
नवादा, मई 27 -- जिले में इन दिनों मौसम का अजब विरोधाभास देखने को मिल रहा है। एक तरफ आसमान से आग बरस रही है और नौतपा के चलते भीषण गर्मी का प्रकोप है, तो दूसरी तरफ बीच-बीच में बादलों की आवाजाही जारी है। हालांकि, झुलसाती धूप के बीच कई बार बारिश के अनुकूल आसार बनते तो दिख रहे हैं, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे निकल जा रहे हैं। धूप और उमस के इस दोहरे मिजाज का सीधा असर आम जनजीवन और लोगों की सेहत पर पड़ रहा है, लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें मौसमी बीमारों की संख्या कम है, लेकिन अन्य बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। यह भी पढ़ें- छपरा सदर अस्पताल की ओपीडी में उमड़ रही भीड़मौसमी बीमारियों का प्रभाव भीषण गर्मी और उमस की अधिकता के कारण मंगलवार को सदर अस्पताल के सामान्य ओपीडी में मरीजों की भीड़ आम दिनों की तरह नहीं रही। इसका कारण धूप तेज होने के कारण लोग द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.