मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है। लगभग हर दिन मांग बढ़ रही है। अप्रैल में ही 'मई-जून' जैसी बिजली खपत है। पिछले एक सप्ताह (15 से 21 अप्रैल) के आंकड़ों के अनुसार, जिले के प्रमुख ग्रिड सब-स्टेशनों (जीएसएस) पर लोड लगातार ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही कई जगहों पर पीक लोड 90% से अधिक पहुंच गया है। इससे आने वाले दिनों में सिस्टम पर दबाव और बढ़ने की आशंका है। सभी जीएसएस में 18-20 अप्रैल के बीच पीक डिमांड दर्ज हो रहा। गर्मी बढ़ने के साथ हर ग्रिड में लगातार उछाल देखा जा रहा। एसकेएमसीएच और शहरी जीएसएस पर सबसे ज्यादा दबाव है। मुशहरी और मोतीपुर में भी तेजी से ग्रोथ संकेत मिल रहे हैं।एसी, कूलर और पंखों का इस्तेमाल बढ़ाबिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तापमान में लगा...