उन्नाव, जनवरी 22 -- उन्नाव। पिछले कई दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है, इससे लोगों को दिन में ठंड से राहत तो सुबह-शाम हवा संग ठंड का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह जब सूरज की किरणें निकलीं तो लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग धूप सेंकते नजर आए। बुजुर्गों ने घरों के बाहर बैठकर धूप का आनंद लिया। तापमान 24 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तो न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विशेषज्ञ इसे हवाओं की दिशा बदलने को तापमान बढ़ने का मुख्य कारण माना जा रहा है। उनका कहना है कि सप्ताह के अंत में फिर से ठंड लौटेगी। बारिश की संभावना जताई जा रही। अभी दो दिन इसी तरह से मौसम में गरमाहट रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.