हर दिन दो घंटे ज्यादा काम करेंगे बिजली कर्मचारी
लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश में बिजली संकट देखते हुए पावर ऑफिसर्स ऐसोसिएशन ने शनिवार को आपात बैठक में हर दिन दो घंटे अतिरिक्त काम करने का फैसला लिया है।बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सभी दलित व पिछड़ा वर्ग के अभियंता अपने नियमित काम के अतिरिक्त पहले चरण में हर दिन दो घंटे अतिरिक्त काम करेंगे। संगठन के अध्यक्ष आरपी केन और कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से मांग करता है कि सभी निलंबित अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए। बिजली निगमों में पहले ही नियमित अभियंताओं की कमी है। ऐसे में निलंबित अभियंताओं को बहाल करके मैनपावर बढ़ाई जाए। एसोसिएशन ने संविदा कर्मचारियों की छंटनी पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.