गाजीपुर, मई 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। परिषदीय के छात्रों के बेहतर शिक्षा देने के लिए शासन की ओर से लगातार नए नए कवायद किये जा रहे है। अब सत्र 2026-27 से छात्रों को हर दिन कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने पूरे वर्ष के लिए दैनिक गतिविधियों का कैलेंडर तैयार किया है। अब इस कैलेंडर को जल्द ही स्कूलों में लागू किया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार इस कैलेंडर को 'अरुणोदय ' नाम दिया गया है। इसके तहत हर दिन किसी न किसी विषय जैसे पर्यावरण, स्वास्थ्य, महापुरुषों की जयंती, नदियां, शब्द ज्ञान, कला, कहानी-कविता, देशभक्ति और स्वतंत्रता से जुड़े प्रसंग पर बच्चों को जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई ने शैक्षणिक गतिविधियों का कैलेंडर जारी किया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.